SIR को लेकर गणेश मंडल में लगाया विशेष कैंप

Update: 2026-01-11 15:20 GMT

भीलवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में जारी मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान फेज 2 को लेकर भाजपा अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर आज गणेश मंडल में विशेष कैंप आयोजित किया गया। मतदाता सूचियों में वास्तविक नाम जुड़ाये और संदिग्ध नाम हटवाए। नए नाम जोड़ने के लिए फार्म संख्या 6 और मतदाता सूची में सुधार के लिए फार्म संख्या 8 भरकर कैंप में ही संबंधित बी.एल.ओ. को जमा कराए गए। कैंप में मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, महामंत्री एडवोकेट तेजेन्द्र सिंह शक्तावत कार्यकारिणी सदस्य धर्मेश पारीक, कार्यकर्ता एड. इंद्र कुमार नायक, शिव ओझा आदि मौजूद रहे।

Similar News