बिजौलियां के पास फलों से भरा टेंपो पलटा, दो युवक सुरक्षित बचाए गए

Update: 2026-03-19 07:23 GMT

भीलवाड़ा। बिजौलियां क्षेत्र के विक्रमपुरा के पास आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोटा से फलों के कैरेट लेकर मांडलगढ़ जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। टेंपो पलटते ही उसमें सवार दो युवक अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर फलों के कैरेट और फल बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।

Similar News