नामदेव सर्किल पर गूंजा वंदे मातरम: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नव संवत्सर 2083
भीलवाड़ा । श्री नामदेव समाज सेवा समिति, मेवाड़ महासभा के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल एकम (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर नववर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संत शिरोमणि नामदेव मार्ग स्थित नवनिर्मित नामदेव सर्किल पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ भारतीय नववर्ष का स्वागत किया।
महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, विशिष्ट अतिथि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों ने संत नामदेव के चित्र पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वातावरण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'जय श्री विठ्ठल-जय श्री नामदेव' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
महोत्सव के दौरान नामदेव सर्किल से गुजरने वाले राहगीरों, बच्चों और महिलाओं का तिलक लगाकर व मौली बांधकर पारंपरिक स्वागत किया गया। स्वास्थ्य और परंपरा के प्रतीक स्वरूप सभी को मिश्री, नीम के पत्ते और काली मिर्च का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष बालमुकुंद तोलम्बिया,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,महामंत्री एवं संपादक कृष्ण कुमार टेलर,जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल,दिनेश ऊटंवाल,सह महामंत्री कैलाश पीला, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश"उज्जवल",गोपाल लाल सर्वा,युवा प्रकोष्ठ के द्विव्याशं बड़ीवाल,कुलदीप लुडंर,देवेंद्र घोसलिया,कैलाश छापरवाल,प्रदीप लुडंर,राहुल ऊटंवाल,अमन ऊटंवाल समाज सेवी रामचन्द्र मूदड़ा,अजय मीणा,मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल,महामंत्री मंजूला बुलिया,लीना सर्वा,मीड़िया प्रभारी कमलाबुलिया, सुमन ऊटंवाल,कमलेश बुला,पूनम वर्मा, अदितिऊटंवाल,इन्द्रा,मीनू,मनीषा,सपना,पलछिन सर्वा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।