चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, गुटखा थूकते समय हुआ हादसा

Update: 2025-10-11 07:14 GMT

भीलवाड़ा/मांडल (सोन‍िया सागर)। खजुराहो एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गुटखा थूकने के लिए दरवाजे पर गया था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

यह हादसा देर रात धुवाला और लाम्बिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। शुक्रवार रात ट्रैक के पास छागा का खेड़ा अंडरपास के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मृतक की जेब से रजनीगंधा गुटखा के पाउच बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चलती ट्रेन के दरवाजे पर गुटखा थूकने के लिए बाहर झांका था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। मृतक की पहचान मयंक कुमार पटेल (56) पुत्र रमन लाल पटेल, निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है।

रायला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Similar News

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ेगा सितारों का जमावड़ा:: गुलशन पांडे, राज जांगिड़ और अनोखी राजस्थानी बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा