आसींद मंजूर आसींद - आसींद उपखंड के एकमात्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राजकीय विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आसींद में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रधानाचार्य डॉ तुलसीराम कुमावत ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के परिपत्र के अनुसार कक्षा 1 से 9 तक में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 6 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। कक्षा 1 और 6 में 40-40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा जिसमें 18 छात्र तथा 22 छात्राओं के लिए सीटें निर्धारित हैं । अन्य कक्षाओं में सीट रिक्त होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 1 से 8 के लिए विद्यार्थियों का चयन 19 मार्च को लॉटरी के द्वारा किया जाएगा। कक्षा 9 में प्रवेश हेतु 18 मार्च 2026 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा में कक्षा 8 तक के स्तर के 100 बहु विकल्प प्रश्न होंगे जिसमें गणित के 30 प्रश्न, विज्ञान के 30 प्रश्न, अंग्रेजी के 20 प्रश्न, हिंदी के 10 प्रश्न और सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न होंगे। प्रवेश हेतु पंजीयन आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, गत कक्षा उत्तीर्ण की अंक तालिका, वर्तमान कक्षा का अध्यनरत प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड ,विशेष योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र इत्यादि संलग्न करने होंगे ।
विद्यार्थी के समस्त दस्तावेज में रिकॉर्ड एक सम्मान होना चाहिए। पंजीयन हेतु आवेदन पत्र विद्यालय समय में उपस्थित होकर निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी डॉ विकास टेलर उपप्रधानाचार्य से फोन नंबर 9783600700 और 9982776876 पर भी संपर्क किया जा सकता है।