अमर शहीद हेमू कालानी का 104वां जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया, ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं ने किया गैर नृत्य

By :  vijay
Update: 2026-03-23 09:14 GMT

भीलवाड़ा। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हेमू कालानी का 104वां जन्म दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 11 बजे सिन्धुनगर स्थित हेमू कालानी सर्कल पर सिन्धी समाज के गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पहार भेंट कर उनका पुण्य स्मरण किया। इससे पूर्व सिन्धी समाज के युवाओं ने जमकर गैर नृत्य किया और भारत माता की जयकारे के नारे लगाये। साथ ही ‘अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे’ का जयघोष किया।

इससे पूर्व सिन्धी समाज के युवाओं ने पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति रंग में रंग दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते युवाओं ने “भारत माता की जय” और “अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

सर्वप्रथम अमर शहीद हेमू कालानी सिन्धी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात विधायक अशोक कोठारी, ईश्वरलाल केसवानी, शंकरलाल मेठानी, जगदीश नंदवानी, राजेश मेठानी, मुरलीधर मामनानी, विनोद झुर्रानी, विजय हिंगोरानी, राजकुमार दरियानी, बंटी साधवानी, भगवान मेठानी, चन्द्रप्रकाश सामतानी, तुलसीदास नथरानी, रमेश मेठानी, किशोर लखवानी, कमल वैशनानी, वीरुमल पुरसानी, नारायणदास मेठानी, गुलशन विधानी, शंकर सोमानी, गिरधारी मेठानी, सुगनामल कलवानी, चिरंजीलाल टांक, बाबूलाल टांक, किशोर पारदासानी, अंकुर सनाढ्य, दीपू सबनानी समेत कई गणमान्य नागरिकों ने हेमू कालाणी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इनकी रही मौजूदगी

सिंधुनगर बिस्ति अध्यक्ष राजेश माखीजा, मनोहर लालवानी, पं. सतीश शर्मा, प्रकाश सामतानी, मोनी जगत्यानी, गागन सोनी, मनोज बहरवानी, कमल लधानी, इंद्र टिकयानी, भावेश सोनी, धीरज पेशवानी, बिस्ति अध्यक्ष तुलसी सखरानी, शेरू निहलानी, सुरेश लोंगवानी, ललित लखवानी, गुलशन विधानी, रामचन्द्र खोतानी, हरीश सखरानी, अध्यक्ष आसन दास साजानी, भगवान दास उत्तमचंदानी, गोविंद राम, गोपाल लोंगवानी, जितेंद्र मोटवानी, महेश दरियानी, प्रवीण चंदानी, गागु दरियानी, गोपाल पमनानी, ओम गुलाबानी, हरीश मानवानी, चीजन दास फतनानी, नारू लालवानी, रमेश पमनानी, मूलचन्द बहरवानी, पवन ठाकुर शामिल थे।

Similar News