भाजपा नंदराय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

By :  vijay
Update: 2026-03-23 09:25 GMT

 आकोला (रमेश चंद्र डाड) |भाजपा नंदराय मंडल के प. दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र की अध्यक्षता सोहन सिंह राणावत एवं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री कन्हैया लाल जाट थे। उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विचार व्यक्त किए। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता जयसिंह गेंदलिया एवं मुख्य वक्ता मुकेश शर्मा पूर्व उपसभापति थे उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पंचम सत्र की अध्यक्षता रमेश शर्मा एवं मुख्य वक्ता प्रहलाद त्रिपाठी थे। सोशल मीडिया विषय पर बोलते हुए उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। छठे सत्र की अध्यक्षता जगरूप गुर्जर ने की । मुख्य वक्ता शंकर लाल गुर्जर ने संगठन कार्य पद्धति पर अपने विचार रखे।  उन्होंने बूथ प्रबंधन पर अपने विचार रखे। आने वाले पंचायती राज चुनाव में अपने बूथ पर मजबूती से कार्य कर चुनाव में भाजपा को सफलता दिलवाने का आह्वान किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि विधायक थे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। समापन सत्र में मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं का शिविर की सफलतम आयोजन  इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दुष्यंत राजस्थला, प्रियदर्शी पारीक, विकास पाराशर, चांद मल डाड, भुवनेश चौधरी, कमलकांत पोरवाल, शंकर लाल शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले शिविर के प्रथम दिन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, छैल बिहारी जोशी ,उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Similar News