पी एम श्री विद्यालय कोदुकोटा में वार्षिक उत्सव की धूम, मेधावी विद्यार्थी व खिलाड़ी सम्मानित
आकोला (रमेश चंद्र डाड)क्षेत्र के पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोदुकोटा में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति:
समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए साल भर की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी और अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान:
कार्यक्रम में विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और राज्य स्तर पर चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सरकार की योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर पंचायत प्रशासक श्रीमती कैलाश देवी, जीएसएस अध्यक्ष जगदीश जोशी, गोवर्धन लाल शर्मा, सहित एसएमसी (SMC) व एसडीएमसी (SDMC) के सदस्य, ग्रामीण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।