बाबा शेवाराम साहेब का 42वां वार्षिक वर्सी उत्सव कल, उमड़ेगी श्रद्धा

Update: 2026-04-08 07:52 GMT

भीलवाड़ा (हलचल)। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के आराध्य सतगुरु बाबा शेवाराम साहेब जी का 42वां वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल, गुरुवार को पूर्ण भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आश्रम में आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह का समय सायंकाल 5:30 से 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

संत गोविन्द राम ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य में सेवा और सुमिरन की अविरल धारा बहेगी। इस दौरान सतगुरुओं का गुणगान, भजन एवं सत्संग के विशेष आयोजन होंगे। उत्सव के अवसर पर नगर की विभिन्न बस्तियों में अन्न क्षेत्र के माध्यम से सेवा कार्य किए जाएंगे।

उत्सव की तैयारियों के तहत सतगुरुओं की समाधि और आसन साहेब का पुष्प मालाओं से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन, पूजन-अर्चन और श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष अभिषेक के साथ होगा। संध्या बेला में संत-महापुरुषों के प्रवचन और अरदास के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सेवा और सुमिरन का संदेश

उल्लेखनीय है कि बाबा शेवाराम साहेब ने अखंड भारत के सिंध प्रांत से विभाजन के बाद भीलवाड़ा को अपनी कर्मस्थली बनाया था। उन्होंने अपने गुरुओं के वचनों का पालन करते हुए जीवनपर्यंत मानवता की सेवा की और सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार किया। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे बाबा के मूल मंत्र 'सुख चाही सेवा करो - सुख चाहो सिमरन करो' को आत्मसात करें और उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं।

Tags:    

Similar News