चावंडिया के गोपालपुरा नंद घर में बैग वितरण कार्यक्रम, वेदांता और अर्पण सेवा संस्थान की पहल

Update: 2026-02-26 14:49 GMT

करेड़ा (भीलवाड़ा) |  

करेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत चावंडिया के गोपालपुरा गांव स्थित नंद घर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया। यहाँ वेदांता ग्रुप, अर्पण सेवा संस्थान और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बैग वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग व अन्य शिक्षण सामग्री भेंट की गई।

प्रारंभिक शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम के दौरान अर्पण सेवा संस्थान की क्लस्टर सुपरवाइजर हुसैना बानू ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजने से न केवल उनकी प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत होती है, बल्कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा के प्रति बढ़ेगी रुचि: ग्रामीणों ने की सराहना

समारोह में प्रधानाध्यापक केदार चौधरी, अध्यापिका अंकिता रावत, कार्यकर्ता मंजू आचार्य और सहायिका सुनीता रेगर सहित केंद्र से जुड़ी महिलाएं व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह जागृत होता है और अभिभावकों में शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ती है।

Similar News