जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल: कलेक्ट्रेट में जुटेगा प्रशासनिक अमला

Update: 2026-02-26 09:13 GMT

 भीलवाड़ा,  । जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर शुक्रवार, 27 फरवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह फरवरी-2026 की यह बैठक जिला कलक्टर एवं समिति के अध्यक्ष श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बैठक शाम 4:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू होगी। इस दौरान जिले के ब्लैक स्पॉट्स, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों और यातायात नियमों की पालना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Similar News

आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:: भीलवाड़ा में कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त