मांडल / नवलपुरा । मांडल तहसील के नवलपुरा ग्राम में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से नंद घर पर स्कूल बैग और पानी की बोतल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और केंद्र पर उनकी नियमित उपस्थिति व रुचि को बढ़ावा देना बताया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें वितरित कीं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण और शिक्षा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन क्लस्टर सुपरवाइजर टीपू सुल्तान द्वारा किया गया, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मन्जू देवी और सहायिका लाड देवी को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।