आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:: भीलवाड़ा में कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

Update: 2026-02-26 09:12 GMT

 भीलवाड़ा, । आगामी होली, धूलण्डी, रंगपंचमी, शीतला सप्तमी, ईदुलफितर और रामनवमी जैसे प्रमुख त्यौहारों के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला कलक्टर  जसमीत सिंह संधू ने एक विशेष आदेश जारी कर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सुभाषनगर एवं सदर थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी उपखण्ड मजिस्ट्रेट  अक्षत कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार  भैरू लाल सुथार को सौंपी गई है। कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्रों के लिए तहसीलदार   नीरज रावत व नायब तहसीलदार श्री रोनक शर्मा को तैनात किया गया है। वहीं, गांधीनगर, प्रतापनगर और पुर थाना क्षेत्रों के लिए नगर विकास न्यास के विशेषाधिकारी  चिमन लाल मीणा तथा तहसीलदार दिनेश कुमार साउ को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

ये सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे और आवश्यक संसाधनों का नियोजन सुनिश्चित करेंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों में संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट और तहसीलदार शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे। पूरे भीलवाड़ा शहर के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया तथा शहर को छोड़कर शेष संपूर्ण जिले के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)  रणजीत सिंह प्रभारी मजिस्ट्रेट के रूप में कमान संभालेंगे।

Similar News