बारेठ प्रदेश महासचिव मनोनीत

By :  vijay
Update: 2025-06-15 10:50 GMT
बारेठ प्रदेश महासचिव मनोनीत
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा | प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा जयपुर ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें भीलवाड़ा से दुर्गालाल बारेठ सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। बारेठ समाज सेवा एवं अनुसूचित व पिछड़े वर्ग की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे। उनकी समस्याओं को राज्य स्तर पर हमेशा उठाते रहे । बारेठ के महासचिव मनोनीत होने पर भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मारू, जिला मंत्री दिलीप कुमार मीणा ,नरेश जादरा, रामसिंह मीणा, दाताराम वर्मा ,भंवरलाल बारेठ, बी एल कसोटिया, सत्यनारायण राठी, शंकरलाल धोबी ,लक्ष्मण लाल वर्मा व इसके साथ ही सभी पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Tags:    

Similar News