भीलवाड़ा शाखा समिति सदस्यों ने रीजनल मीट 2026 में लिया भाग
भीलवाड़ा, – इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित रीजनल मीट का आयोजन 16-17 मार्च 2026 को गाजियाबाद में किया गया। यह मीट मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें परिषद के 7 राज्यों एवं 62 शाखाओं का प्रतिनिधित्व रहा।
मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद भारत के सात प्रमुख राज्यों को कवर करता है, जो इसे भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक बनाता है, जिनमें – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार एवं झारखंड शामिल हैं।
शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भीलवाड़ा शाखा से अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार, उपाध्यक्ष सीए एस. एन. लाठी, सचिव सीए पुलकित राठी, कोषाध्यक्ष सीए अक्षय सोडाणी, सिकासा चेयरमैन सीए अशोक बोहरा, पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी एवं कमिटी सदस्य सीए पुनीत मेहता ने भाग लिया।
रिजनल मीट के दौरान शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
शाखा उपाध्यक्ष सीए सत्यनारायण लाठी ने बताया कि इस मीट का उद्देश्य पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, आईसीएआई की नीतियों एवं पहलों की जानकारी देना तथा शाखा स्तर पर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था।
शाखा सचिव सीए पुलकित राठी ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में सीपीई क्रेडिट नए पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे, जिससे कार्यक्रमों में सदस्यों की उपस्थिति पारदर्शिता में वृद्धि होगी।
इस कार्यक्रम में निर्भीक गांधी ने सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद) के सचिव के रूप में भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया।
भीलवाड़ा शाखा समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर शाखा की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने एवं प्रोफेशनल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने हेतु अपने संकल्प को दोहराया।
-
