जल महोत्सव के तहत निकाली जल संरक्षण_जन चेतना रैली

By :  vijay
Update: 2026-03-18 09:52 GMT

भीलवाड़ा /राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में 14 मार्च से आयोजित हो रहे,सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के आज पांचवे दिन जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सोनू शर्मा ने बताया कि जल महोत्सव में 50 शिविरार्थियों द्वारा सुभाष नगर क्षेत्र में जोरदार नारे लगाते हुए जल संरक्षण जन चेतना रैली निकाली गई तथा विद्यालय के आसपास स्थित हैंड पंप एवं पानी की टंकियों के पास श्रमदान कर साफ सफाई की गई । प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को जल का दुरुपयोग नहीं करने एवं अपने दिनचर्या के कार्यों में जल का सावधानी पूर्वक उपयोग कर जल संरक्षण करने हेतु सभी को प्रेरित किया। शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन में ममता शर्मा ,नीलम परिहार ,विकास जोशी, मधु लड्ढा, पंकज टेलर, कुसुम तोदी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Similar News