भीलवाड़ा: खनिज विभाग के बाहर अनिश्चितकालीन धरना मंगल से, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Update: 2026-02-02 14:26 GMT

भीलवाड़ा (हलचल)। जिले में रेत, पत्थर और मिट्टी खनन बंद होने से उपजे संकट और विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज सेवी सत्यनारायण गूगड ने अनिश्चितकालीन क्रमिक धरने का ऐलान किया है। यह धरना मंगलवार, 03 फरवरी से आजाद नगर स्थित खनिज विभाग कार्यालय (पन्नाधाय सर्कल) के बाहर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मजदूरों की बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा: समाजसेवी सत्यनारायण गूगड ने आरोप लगाया है कि खनिज विभाग की लापरवाही और लीज बंद होने के कारण हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि जब तक नई लीज आवंटित नहीं होती, तब तक सरकारी धर्मकांटा चालू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने माइनिंग अधिकारियों द्वारा प्राइवेट गाड़ियां और ड्राइवर रखकर भ्रष्टाचार करने तथा आम जनता के फोन नंबर ब्लैकलिस्ट करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है। प्रमुख मांगें और आरोप: धरने के माध्यम से 12 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं, जिनमें अवैध रॉयल्टी वसूली पर रोक, लीज खत्म होने के बावजूद मनमाने दाम वसूलना, माइनिंग के कारण हुए एक्सीडेंट में प्रभावित परिवारों को मुआवजा देना और स्टॉक के कारण खराब हुई चरागाह भूमि पर कार्रवाई करना शामिल है। गूगड ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद कागजों के माध्यम से अवैध वसूली जारी है, जिसके खिलाफ वे अकेले ही धरने पर बैठने को तैयार हैं।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Similar News