भीलवाड़ा जिले के मांडल में सकल हिंदू समाज एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया है।
यह विराट हिंदू सम्मेलन नीलकंठ महादेव मंदिर, मांडल में आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे हुई। बेवान व शोभायात्रा का भव्य आयोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सांवरिया सेठ मंदिर एवं खाटूश्याम जी मंदिर से बेवान का शुभारंभ किया गया। दोनों बेवान नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचें, जहां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से निकलकर मुख्य बाजार मार्ग, शिव मंदिर सब्जी मंडी, सदर बाजार, मूलचंद जी काबरा की दुकान,सत्यनारायण मंदिर, तीज की बावड़ी, तेलियों का मोहल्ला, संजीवनी स्कूल, नई नगरी होते हुए नीलकंठ वाटिका पहुंची। नीलकंठ वाटिका में धर्मसभा का आयोजन,महाआरती, तथा आरती उपरांत सपरिवार महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।