बिजौलियां: वरिष्ठ निर्यापक मुनि योगसागर के दर्शन को उमड़ा भीलवाड़ा का जैन समाज, भीलवाड़ा आगमन का दिया न्योता

Update: 2026-02-26 17:29 GMT


 भीलवाड़ा। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य और देश के वरिष्ठ दिगंबर संतों में शुमार निर्यापक मुनि योगसागर महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मुनि श्री के प्रथम राजस्थान आगमन को लेकर समाज में भारी उत्साह है। इसी क्रम में गुरुवार को भीलवाड़ा के आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजौलियां पहुंचकर मुनि संघ के चरणों में वंदना की।

श्रीफल अर्पित कर भीलवाड़ा आने का किया करबद्ध निवेदन

ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, बिजौलियां में विराजमान मुनि योगसागर ससंघ के चरणों में भक्तिभाव के साथ श्रीफल अर्पित किया। समाजजनों ने मुनि श्री से विनम्र आग्रह किया कि वे बिजौलियां से विहार कर भीलवाड़ा की आरके कॉलोनी स्थित जैन मंदिर में अपनी चरण रज दें और श्रावकों को धर्म लाभ प्रदान करें।

ऐतिहासिक क्षण: राजस्थान की धरा पर मुनि का प्रथम प्रवास

ट्रस्ट के सचिव अजय बाकलीवाल ने बताया कि मुनि योगसागर महाराज देश के अत्यंत वरिष्ठ और तपस्वी संतों में गिने जाते हैं। उन्हें आचार्य विद्यासागर जी महाराज से द्वितीय क्रम में दीक्षा प्राप्त करने का दुर्लभ सौभाग्य मिला था। राजस्थान में उनका यह पहला प्रवास पूरे प्रदेश के दिगंबर जैन समाज के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में चैनसुख शाह, खेमराज कोठारी, राकेश पहाड़िया, दिलीप अजमेरा एवं राजकुमार सेठी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News