बारिश के चलते फिसली बाइक, बुजुर्ग महिला की मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2025-07-19 12:00 GMT
बनेड़ा ओपी शर्मा। बनेड़ा थाना इलाके में बीती रात बाइक स्लीप होने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बरण निवासी उदयलाल लुहार शुक्रवार को अपनी मां मांगी देवी (67) के साथ लसाडिया गया था, जहां वे रिश्तेदार से मिलकर रात्रि में बाइक से पुन: अपने गांव लौट रहा था। शोभागपुरा - कंकोलिया के बीच मोड़ पर बारिश के चलते बाइक स्लिप हो गई। इसके चलते मांगी देवी नीचे गिर पड़ी। उसे सिर में गंभीर चोट आई। मांगी देवी को उपचार के लिए एंबुलें से बनेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।