सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमेश नवहाल का सवाईपुर में पहली बार पधारने पर ग्राम वासियों ने सवाईपुर के जन संवाद केंद्र पर साफा बंधवाकर जोरदार स्वागत किया । किसान नेता रामकुमार जाट ने बताया कि इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नवहाल को सवाईपुर को पुनः तहसील बनवाने को लेकर अवगत करवाया । इस दौरान दयाल सिंह राठौड़, राकेश श्रोत्रिय, गोपाल लाल तेली, बालूलाल बलाई, कालूलाल माली, शिव श्रोत्रिय, दिलखुश वैष्णव, मुकेश साहू, बालकिशन श्रोत्रिय, गजराज सिंह, शिवलाल सुथार, कालू श्रोत्रिय, रामलाल जाट आदि कई उपस्थित रहे ।।