भीलवाड़ा |महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान हेतु 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ! इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत भीलवाड़ा जिला शाखा के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव सुमन बाहेती एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया के नेतृत्व में क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सोनी को प्रतिभा सम्मान चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया ! उनको यह सम्मान पिछले एक दशक से भी अधिक समय से उनके द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे नारी सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण प्रयासों हेतु किया गया !
स्मरण रहे कि माहेश्वरी समाज में महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की स्थापना वर्ष 2004 में लन्दन में हुई थी तथा वर्ष 2015 से इसकी बागडोर भारत में अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं डॉ सुमन सुरेश सोनी ने सम्भाली तथा एक जिले से संगठन को प्रारम्भ करके आज वर्तमान में 132 जिलों तथा भारत सहित 7 देशों में धरातल पर यह संगठन प्रभावशाली रूप से फील्ड में कार्यरत हैं !
अपने सम्मान के अवसर पर सोडाणी एवं डॉ सोनी ने इसका श्रेय संगठन के सभी 132 जिला पदाधिकारियों एवं महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जी को तथा पांच हजार से अधिक सदस्यों को दिया !