राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में फागोत्सव आयोजित

Update: 2026-03-05 14:54 GMT


भीलवाड़ा। राष्ट्र सेविका समिति, भीलवाड़ा विभाग द्वारा विभाग कार्यवाहिका मनीषा जाजू के निवास पर हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फाग और होली के पारंपरिक रंगों का आनंद लिया।

प्रांत तरुणी प्रमुख कीर्ति सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विनीता तापड़िया एवं उनकी सखियों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित सेविकाओं ने फूलों की होली खेलते हुए फाग के गीतों पर नृत्य किया और आपसी स्नेह व सौहार्द के साथ उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर समिति की लगभग तीन सौ सेविकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के इस रंगोत्सव को उल्लासपूर्वक मनाया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ फागोत्सव का समापन हुआ।

Similar News