भीलवाड़ा में सेंट्रल बैंक का एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम, व्यापारियों को योजनाओं की जानकारी

Update: 2026-02-07 12:33 GMT

भीलवाड़ा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री में एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने की।

कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार मंगल ने एमएसएमई इकाइयों एवं व्यापारियों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए आसान ऋण, कार्यशील पूंजी एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर भीलवाड़ा क्षेत्र के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं व्यापारियों ने बैंक के व्यवसाय विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने सेंट्रल बैंक के व्यवसाय, विशेषकर टेक्सटाइल इंडस्ट्री की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए बैंकिंग व्यवसाय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वरिष्ठ प्रबंधक मोनिका ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Similar News