दोवनी में छप्पन भोग का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया देवनारायण का आशीर्वाद

Update: 2024-09-09 12:51 GMT
  • whatsapp icon

बड़लियास (रोशन वैष्णव) भादवी छठ के पावन पर्व पर दोवनी में भगवान देवनारायण के प्रिय अश्व नीलागर के 1113 वें जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान देवनारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान देवनारायण के प्रिय अश्व नीलागर के जन्मोत्सव पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भगवान देवनारायण के अवतार के रूप में नीलागर को माना जाता है। इस अवसर पर पुजारी गोपाल लाल शर्मा ने भगवान देवनारायण की पूजा-अर्चना की और छप्पन भोग लगाया व दिन भर भंडारा चला। 56 छप्पन भोग पुखराज, देवेंद्र, जागेटिया रूपाहेली कला व भंडारा देव करण महावीर दिलीप एवं राजेश काबरा बडलियास वाले कि ओर से रहा।

इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और भगवान देवनारायण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह आयोजन भगवान देवनारायण के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।

Similar News