गंगापुर थाने में CLC मीटिंग आयोजित

Update: 2026-02-27 14:40 GMT

गंगापुर (दिनेश लक्षकार) आगामी प्रमुख त्योहारों होली, शीतला सप्तमी एवं ईद को देखते हुए गंगापुर थाना पुलिस द्वारा शांति समिति (CLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाने के साथ-साथ बाजारों में अनुशासन बनाए रखना था।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुद्धराज खटीक, पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल एवं थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के निर्देशन में विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान बाजारों में दुकानों एवं केबिनों के बाहर सामान न निकाला जाए, जिससे आवागमन सुगम रहे और कोई असुविधा न हो। साथ ही, सभी से अनुरोध किया गया कि त्योहार शांति, सौहार्द एवं आपसी प्रेम के साथ मनाए जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

बैठक में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत, चमन सोनी, शोभा लाल जीनगर, बंसीलाल रेगर, यज्ञ दत्त शर्मा, लक्की अग्रवाल, जमनेश खटीक, अधिवक्ता जगदीश बुलीवाल, जाकिर हुसैन, उस्मान सिलावट, मोहन लाल सुखवाल, कल्याणमल कुम्हार,यूसुफ मोहम्मद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

पुलिस ने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।

Similar News