राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं द्वार होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मनाया

Update: 2026-02-27 14:41 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे में राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा महुआ खंड में धूमधाम से होली स्नेह मिलन,फाग उत्सव का आयोजन रखा गया जिसमें सेविकाओं ने सभी सनातन धर्म की महिलाओं को एकत्रित कर कस्बे में स्थित नवनिर्मित दाता का देवनारायण मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव का कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम में मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं को रंग गुलाल फूल माला और प्रसाद अर्पित किया उसके बाद सभी महिलाओं द्वारा भारत माता की पूजन कर भारत माता को पुष्प व गुलाल अर्पित की गई भारत माता पूजन से सभी महिलाओं में राष्ट्र प्रेम के भाव जागृत हुए। सभी महिलाओं ने फाग उत्सव में होली के गीत गए और भगवान के भजनों पर नृत्य किया ।तरुणी बहनों द्वारा होली के भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया सभी को होली के त्यौहार के महत्व के बारे में जानकारी बताई गई ।

Similar News