नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नंबर 55 में सफाई अभियान पखवाड़ा शुरू

By :  vijay
Update: 2025-04-28 09:21 GMT
नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नंबर 55 में सफाई अभियान पखवाड़ा शुरू
  • whatsapp icon



भीलवाड़ा, : वार्ड नंबर 55 में नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज से सफाई अभियान पखवाड़ा प्रारंभ किया गया। मोहल्ला सफाई अभियान के तहत इस पहल का शुभारंभ नगर निगम महापौर  राकेश पाठक द्वारा किया गया।

  पाठक ने कार्यकर्ताओं से वार्ड के आम लोगों की जन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके निवारण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया, और उन्होंने पूरे वार्ड में सफाई अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का संकल्प लिया।

नगर निगम ठेकेदार अनिल देसाई ने अपनी पूरी सफाई कर्मियों की टीम के साथ समर्पण भाव से कार्य करने का आश्वासन दिया, जिसकी वार्ड नंबर 55 के निवासियों ने सराहना की।

इस सफाई अभियान में रणजीत सिंह, पंकज पारीक, भेरू पारीक, रवि डीडवानिया, अनिल कसौटिया, भवर कोली, पप्पू खटिक, संजय दाधीच आदि सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Tags:    

Similar News