पार्क में अशोक के पेड़ों की छंगाई को लेकर विवाद

Update: 2026-02-07 07:50 GMT

भीलवाड़ा (अंकुर)। शहर के एक पार्क में अशोक के पेड़ों की छंगाई को लेकर शन‍िवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब नि‍वर्तमान पार्षद ओम पारासर और पार्क के पास रहने वाली कुछ महिलाएं आमने-सामने आ गईं। महिलाएं पेड़ काटे जाने की आशंका को लेकर नाराज नजर आईं और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।

वहीं नि‍वर्तमान पार्षद ओम पारासर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्क में लगे अशोक के पेड़ों को काटा नहीं गया है, बल्कि केवल उनकी छंगाई कराई गई है। उनका कहना है कि पेड़ काफी बड़े और ऊंचे हो चुके थे, जिससे उनके मकानों पर गिरने का खतरा बना हुआ था।

पारासर ने यह भी बताया कि इन पेड़ों की आड़ में असामाजिक तत्व बैठते थे, जिससे आसपास के मोहल्लेवासी परेशान थे। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, उन्हीं की गाड़ियां अक्सर इन पेड़ों की छाया में खड़ी रहती हैं।

पार्क में पेड़ों की छंगाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस चलती रही, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

Tags:    

Similar News