वार्षिक परीक्षाएं प्रथम पारी में ही आयोजित करवाने की मांग

Update: 2026-03-05 14:20 GMT



भीलवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा ने राज्य के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर राज्य में पड़ रही तेज गर्मी के कारण राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रथम पारी में कराने की मांग की है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षा के समय विभाग चक्र के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से दो पारी में आयोजित की जाएगी प्रथम पारी प्रातः 8:30 बजे से 11:45 एवं द्वितीय पारी दोपहर एक बजे से 4:15 तक आयोजित होनी है, समय विभाग चक्र में अधिकांश पेपर द्वितीय पारी में रखे गए हैं। राज्य में इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी की शुरुआत हो गई और मार्च के प्रथम सप्ताह में पूरे राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है l अधिकांश जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच में बना हुआ है और इसके और अधिक बढ़ने की संभावना हैं। अतः विद्यार्थियों को तेज गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए समय विभाग चक्र में संशोधन कर सभी परीक्षाएं प्रथम पारी में आयोजित कराने का आदेश जारी करावे।

Similar News