भीलवाड़ा । माय भारत, भीलवाडा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, के संयुक्त तत्वावधान में 1 मार्च को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत“ आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिये सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें भीलवाड़ा जिले के युवा, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष है, सहभागिता करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए कुल 216 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष आनंद ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं राष्ट्र निर्माण नीतिगत विमर्श एवं सक्रिय नागरिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना है। युवा संसद मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिभागियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। चयनित 05 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय ’विकसित भारत युवा संसद“ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।