जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने ली मोर्चा जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक

By :  vijay
Update: 2024-10-06 18:51 GMT



भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दूसरे चरण को गति देने के उद्देश्य से सभी मोर्चा जिलाध्यक्षों की विशेष संयुक्त बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने पार्टी द्वारा तय की गई गाइडलाइन को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी में पदाधिकारी बनने या किसी भी चुनाव में टिकट मांगने वाले कार्यकर्ता के लिए भाजपा का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य किया गया है। इसके अनुसार यदि कोई भी कार्यकर्ता संगठन में मंडल से लेकर जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी बनने की चाह रखता हो या फिर किसी भी चुनाव में टिकट पाने की अपेक्षा, उसे भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होगा। यदि वह वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्य नही बना तो ना ही वह किसी भी स्तर पर पदाधिकारी बन पाएगा ना ही किसी चुनाव में टिकट का दावेदार। उन्होंने बताया कि अभी संगठन का प्राथमिक सदस्यता अभियान जारी है जो 14 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए अभियान चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए किसी भी प्राथमिक सदस्य को उसके द्वारा अपनी स्वयं की विधानसभा क्षेत्र में 50 प्राथमिक सदस्य बनाने की अनिवार्यता रखी गई है।

बैठक में मेवाड़ा ने मोर्चा जिलाध्यक्षों को भी सदस्यता अभियान में गति लाने के निर्देश देते हुए सभी के विधानसभा स्तर के साथ साथ मंडल स्तर तक के लक्ष्य निर्धारित किए। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकरलाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, महिला मोर्चा से नेहा नागर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Similar News