भीलवाड़ा। मंसूरी समाज के नवयुवकों द्वारा सामाजिक उत्थान और पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से अपनी पंजीकृत संस्था मंसूरी विकास सामाजिक सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में पुर कस्बे में नूरानी मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ 25 जनवरी 2026 रविवार को सुबह 10 बजे एमजी हॉस्पिटल भीलवाड़ा की रक्त संग्रहण टीम द्वारा किया गया, जो शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा।
संस्था के सदर इकबाल मंसूरी और सेक्रेटरी सलीम मंसूरी ने बताया कि इस शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। दोपहर 2 बजे तक 55 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था। उन्होंने बताया कि समाज के युवा बड़ी संख्या में आगे आकर रक्तदान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।
शिविर के दौरान आबिद मंसूरी ने 20वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने। वहीं जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर 35वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे गत वर्ष 5 सितंबर को विजयनगर में 34वीं बार रक्तदान कर चुके हैं।
इस अवसर पर जमाल मंसूरी, शाहरुख मंसूरी, रमजान सोरगर, यूसुफ मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, मोइनुद्दीन मंसूरी, रशीद मंसूरी, बबलू मंसूरी, रफीक मंसूरी, हाजी मुंशी जी, हाजी साहब सिराजुद्दीन जी, नाहीन मंसूरी, सदिक मंसूरी, रुस्तम मंसूरी तथा नगर परिषद भीलवाड़ा के पूर्व सहव्रत पार्षद योगेश सोनी सहित पुर और आसपास के क्षेत्रों के मंसूरी समाज के अनेक युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
संस्था के सदर ने बताया कि शाम तक लक्ष्य के अनुरूप लगभग 125 यूनिट रक्त संग्रहण का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज सेवा के इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
ऐसी ही जनसेवा और समाजहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
