उपभोक्ता अधिकार समिति ने किया जिला जेल भीलवाड़ा का निरीक्षण, चार हैलोजन लाइटें भेंट

Update: 2026-02-02 06:53 GMT

भीलवाड़ा । उपभोक्ता अधिकार समिति द्वारा आज जिला जेल भीलवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में जेलर  हीरालाल द्वारा जेल परिसर में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से चार हैलोजन लाइटें भेंट की गईं।

इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु जाजू एवं केंद्रीय सचिव प्रहलाद राय व्यास की उपस्थिति में जिला जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह फौजदार तथा जेलर  हीरालाल से मुलाकात कर जेल की आवश्यकता के अनुरूप 200 वॉट की चार एलईडी हैलोजन लाइटें उपलब्ध कराई गईं।

युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि इस सेवा कार्य में समाजसेवी अशोक सोमानी एवं केंद्रीय मानवाधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अशोक सोडाणी का विशेष सहयोग रहा।

जेल अधीक्षक  शैलेंद्र सिंह फौजदार ने उपभोक्ता अधिकार समिति द्वारा किए गए इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष अर्चना दुबे, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, युवा जिला महामंत्री हार्दिक सोनी, युवा जिला कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, युवा जिला उपाध्यक्ष हर्ष राठी, युवा जिला संगठन मंत्री वैभव बाहेती, पवन अग्रवाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News