डॉ. आकांक्षा के ‘माइंड-बॉडी-सोल कनेक्शन’ से 1000 से अधिक लोगों को मिला संबल
भीलवाड़ा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा की प्रसिद्ध हीलिंग मेंटर डॉ. आकांक्षा ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई है। "माइंड-बॉडी-सोल कनेक्शन" के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया है।
डॉ. आकांक्षा पिछले कई वर्षों से डिप्रेशन, एंग्जायटी और मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं पर सघन कार्य कर रही हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि पूर्ण स्वास्थ्य तभी संभव है जब मन, शरीर और आत्मा के बीच सटीक संतुलन हो। अपने विशेष सेशन्स और हीलिंग प्रोग्राम्स के जरिए वे अब तक 1000 से अधिक व्यक्तियों को अवसाद के अंधकार से बाहर निकाल चुकी हैं। उनके अभियान का मुख्य केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।
महिला दिवस पर संदेश देते हुए डॉ. आकांक्षा ने कहा, "हर महिला के भीतर अपार शक्ति निहित है। जब वह अपने आंतरिक अस्तित्व से जुड़ती है, तो वह न केवल स्वयं को हील करती है, बल्कि पूरे समाज को सकारात्मकता प्रदान करती है।" भीलवाड़ा जैसे शहर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और महिलाओं को अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए सुरक्षित मंच प्रदान करना डॉ. आकांक्षा की एक सराहनीय पहल सिद्ध हो रही है। उनका लक्ष्य इस हीलिंग पद्धति को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि हर महिला सशक्त जीवन जी सके।