भीलवाड़ा। अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वाधान में अग्रवाल नवयुवक मंडल व अग्रवाल महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन अग्रवाल उत्सव भवन में किया गया।
अग्रवाल नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही इस बार भी पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए गोबर के लगभग ग्यारह हजार कंडों का प्रयोग होलिका निर्माण के लिए किया गया। इसी के साथ ही विभिन्न रंगों की गुलाल का प्रयोग कर होलिका को आकर्षक रूप से सजाया गया।
सायंकाल में पंडित आशुतोष जी के सानिध्य में ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका,महामंत्री मुकेश अग्रवाल, ट्रस्टी प्रहलाद बंसल, मुकेश पाटोदिया, रवि नरेडी, घनश्याम मुकंद अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, महिला मंडल पदाधिकारी रितु नागौरी, अंजली हिम्मतरामका एवम समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर होलिका दहन किया गया। इसी के साथ ही गायक सुधीर पारीक द्वारा गाए फाग के भजनों का उपस्थित समाजजनों ने आनंद लिया।
अगले दिन धुलंडी के अवसर पर समाजजनों के लिए सामूहिक रंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे की बालक बालिकाओं, युवाओं तथा महिला पुरुषों ने गुलाब की पत्तियों व अबीर गुलाल से जमकर होली खेली।