भीलवाड़ा। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्री गेस्ट हाउस से माणिक्य नगर रोड तक व रामद्वारा के बाहर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर रखी गई अवैध सामग्री, अस्थायी ढांचे और अन्य बाधाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। निगम के जोरावर सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन की सुविधा के लिए यह कार्रवाई की गई है।