भीलवाड़ा नेहरू विहार 14 नंबर सेक्टर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव व छप्पन भोग का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-03-10 12:52 GMT


भीलवाड़ा(रमेश चंद्र डाड) भीलवाड़ा नेहरू विहार 14 नंबर सेक्टर में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव व छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दिन शिव मंदिर प्रांगण में 2:30 बजे राधा कृष्ण की प्रतिमा के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग मत डाले रे सांवरिया, आज बिरज में होली रे एक से एक बढ़कर भजनों पर नाचते झूमते महिलाओं ने राधा कृष्ण के रंग व गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। तथा राधा कृष्ण के छप्पन भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया।इस मौके पर मुन्ना पुरोहित, सीता शर्मा, विद्या शर्मा, कृष्णा शर्मा, रामू शर्मा, किरण शर्मा, कांता माहेश्वरी, राधा जाट, अंकिता शर्मा, संतोष सेन, शिमला मीणा, दीपा वैष्णव, नव्या माहेश्वरी ,नन्नू माहेश्वरी ,माया माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Similar News