फसल मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-02-20 13:23 GMT



हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी)

क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि आंधी बारिश से किसानों की फसलें बुरी तरह खराब हो गई हैं। नुकसान से परेशान किसानों ने शुक्रवार को एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार भंवर लाल सेन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सरसों, गेहूं, चना सहित अन्य फसलें प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो गई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र गिरदावरी सर्वे कराया जाए और वास्तविक नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाया जाए।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सर्वे कर मुआवजा नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में हमीरगढ़ में आसपास क्षेत्र के किसान मौजूद रहे l

Similar News