हनुमान मंदिर में छप्पन भोग व कलश स्थापना, आम भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Update: 2026-02-07 10:27 GMT

भीलवाड़ा।  मांडल चौराहा स्थित पुलिस चौकी के पीछे हनुमान जी मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां छप्पन भोग अर्पण, कलश स्थापना एवं आम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन के दौरान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और छप्पन भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद कलश स्थापना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। आम भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में क्षेत्रवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। देवीलाल गुजर ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव, आस्था और संस्कारों को मजबूत करते हैं।

Tags:    

Similar News