भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

By :  vijay
Update: 2024-09-09 11:42 GMT
भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा -भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा जिले का 21वां अधिवेशन आज सम्पन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ जिला भीलवाड़ा की नई कार्यसमिति का चयन सर्वसम्मति से संभाग संगठन मंत्री विनित जैन एवम् सहप्रभारी भोलानाथ आचार्य ने किया, जिसमें निम्न पदाधिकारी बनाये गये है, जिसमंे अध्यक्ष रजनी शक्तावत, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला मंत्री हरीश कुमार सुवालका, उपाध्यक्ष माया प्रजापत, शंभूलाल तेली, भैरू सिंह, मान सिंह, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र कुमार गारू, सहमंत्री नवीन शर्मा, जितेश पारीक, देवेन्द्र वैष्णव, मंजु सुवालका, संगीता चौधरी, संगठन मंत्री शिवकुमार गारू, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, कार्यालय मंत्री भैरूलाल बैरवा एवं कार्यसमिति सदस्य सूरज भट्ट, राजेन्द्र त्रिवेदी, भागीरथ बलाई को बनाया गया।

भामस के संभाग संगठन मंत्री विनित जैन ने आगे आने वाले समय के कार्यक्रम जैसे पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसत्ता आदि विषयों पर प्रकाश डाला। नई कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर संगठन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाये।

Similar News