पूर्व सभापति ने भाजपा नेता पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, शहर की सड़कें और नालियां बनी है कबाड़
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-07-10 09:30 GMT
भीलवाड़ा । पूर्व सभापति ओम नराणीवाल ने भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि घुमन्तु जाति के न बिकने वाले भूखण्डों को खरीदकर उनके पट्टे बना दिए गए है। यह एक बड़ा घपला है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।
कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम नराणीवाल ने कहा कि शहर में घुमन्तु जाति के लोगों के भूखण्ड के नगर निगम ने पट्टे बना दिए है और इनमें से कई एक ही भाजपा नेता के परिवार के है। उन्होंने नगर निगम पर शहर को कबाड़ बनाने का भी आरोप लगाया और कहा कि सड़कें और नालियों से आम आदमी परेशान है। सुनिए क्या कहा ओम नराणीवाल ने ....