पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का हमीरगढ़ में स्वागत,जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा

By :  vijay
Update: 2025-09-21 16:00 GMT

हमीरगढ़ (अलाउद्दीन मंसूरी) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का रविवार को सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हमीरगढ़-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे स्थित ग्रीन प्लाजा होटल पर भव्य स्वागत किया गया।गहलोत के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी की थी।तीन जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया एवं 21 किलो की माला साफा पहनाया गया।जगह-जगह बैनर-पोस्टर और स्वागत द्वार सजाए गए थे।बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी और आमजन सुबह से ही गहलोत के स्वागत को लेकर होटल परिसर और हाईवे पर जुटे रहे।स्वागत के दौरान पूर्व राजस्व मंत्री रामलालजाट ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं।उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े रहने का आह्वान किया। राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की समस्याओं और अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी जनता की सेवा ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहेगा। 

Tags:    

Similar News