सावधान: उदयपुर से दिल्ली-हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले, 17 मार्च को 'दिल्ली मुख्य स्टेशन' पर नहीं होगा ठहराव

Update: 2026-03-16 16:06 GMT


भीलवाड़ा । दिल्ली और हरिद्वार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आने वाला सप्ताह मुश्किलों भरा हो सकता है। दिल्ली और शाहदरा स्टेशनों के बीच यमुना नदी पर बने पुराने लोहे के पुल की जगह अब नए ब्रिज (संख्या 249) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस बड़े प्रोजेक्ट और तकनीकी ब्लॉक के कारण उत्तर रेलवे ने उदयपुर से जुड़ी मुख्य ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया है।

17 मार्च को दिल्ली मुख्य स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य और इंटरलॉकिंग के चलते 17 मार्च को दो प्रमुख ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है:

गाड़ी संख्या 09609 (उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश): 17 मार्च (मंगलवार) को उदयपुर से रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। इस बदलाव के कारण यह दिल्ली मुख्य स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 19610 (योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी): 17 मार्च को ऋषिकेश से रवाना होने वाली यह ट्रेन वापसी में नोली-दिल्ली शाहदरा-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा और दिल्ली मुख्य स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

इन शहरों की कनेक्टिविटी भी होगी प्रभावित

उदयपुर के अलावा अजमेर (दौराई), साबरमती और जोधपुर (भगत की कोठी) से दिल्ली होकर जाने वाली ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने पुल निर्माण के चलते फिलहाल यह ब्लॉक 1 से 2 दिनों के लिए लिया है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

जो यात्री दिल्ली उतरने या वहां से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी प्लानिंग दोबारा देखनी होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रस्थान से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन पर अपने रूट की ताजा जानकारी जरूर ले लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News