उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया वार्षिक उत्सव
भीलवाड़ा । श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित आजाद नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल गर्ल्स में वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “दशावतार” रखी गई, जिसमें भगवान विष्णु के दस अवतारों की झलक विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रियंका चौहान (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता मोदानी (संगठन मंत्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन), श्रीमती सीमा कोगटा (प्रदेश अध्यक्ष माहेश्वरी महिला संगठन), धीरेंद्र शर्मा , मनोज शर्मा सहित महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया, उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल जाखेटिया व सत्यनारायण मूंदड़ा, डायरेक्टर ओमप्रकाश मालू, सुरेशचंद्र काबरा, दिनेश कुमार शारदा तथा संस्था प्रभारी व सहसचिव प्रहलाद राय हिंगड, डायरेक्टर दिलीप तोषनीवाल, चंद्र प्रकाश कालिया व सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार पर आधारित नृत्य, नाटिका और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक वेशभूषा, सजीव मंच सज्जा और प्रभावशाली अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की। प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गटयानी, सचिव महेश सेवा निधि प्रहलाद लढा, नगर माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा, लक्ष्मी नारायण काबरा, राजेंद्र गंदोडिया, दिनेश बांगड़, रेखा बांगड,़ श्रीमती पुष्पा हिंगड, श्रीमती आशा काबरा, श्रीमती संतोष तोषनीवाल, श्रीमती सुनीता शारदा, श्रीमती मंजू कालिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पा सिंह ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और अतिथि उपस्थित रहे।