चंवरा हनुमानजी मंदिर परिसर में गाडरी समाज की बैठक, सामाजिक कुरीतियों पर हुई चर्चा

Update: 2026-03-06 16:20 GMT


बड़लियास (रोशन वैष्णव) बड़लियास चंवरा के हनुमानजी मंदिर परिसर में धनघर गाडरी समाज आम चौखला की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें समाज के कई गणमान्य लोग एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक में समाज में फैली कुरीतियों और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही झरना महादेव सेवा समिति, कोटाज श्याम सेवा समिति और हरणी महादेव सेवा समिति द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन करते हुए उपस्थित सभी गाडरी समाज बंधुओं ने उन निर्णयों पर पूर्ण सहमति व्यक्त की।

बैठक की अध्यक्षता सुरजमल गाडरी निवासी जीवा खेड़ा सोहन लाल गाडरी ,खारों का खेड़ा, काना गंगा का खेड़ा और भंवर गाडरी सहित कई समाजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर सिंगोली श्याम गाडरी समाज सेवा समिति (तहसील माण्डलगढ़-कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा) का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का चयन समाज की सहमति से किया जाएगा अगली मीटिंग पर। और अगली मीटिंग रविवार 8 तारीख को 10.15 सुबह चवरा का बाला जी बडलियास

परिसर में होगी समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे गाडरी समाज के बंधु

Similar News

RTE एडमिशन: अभिभावकों को बड़ी राहत,: अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 12 को निकलेगी लॉटरी