बानोड़ा बालाजी के श्री राम दिव्य रथ का बनकाखेड़ा में स्वागत, मोचडिय के मंड देवनारायण के होगा महायज्ञ
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में आज शुक्रवार को बानोड़ा बालाजी के श्री राम दिव्य रथ को ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । बालाजी का रथ आज शुक्रवार को धूमड़ास बन्नी के देवनारायण भगवान से बनकाखेड़ा में मोचडिया के मंड देवनारायण भगवान के यहां पहुंचा, इसी दौरान बनकाखेड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना की और माला व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, इस दौरान सवाईपुर व ढ़ेलाणा के ग्रामीणों द्वारा भी रथ का स्वागत किया गया । मोचडिया के मंड देवनारायण के यहां बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन होगा । इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे ।।