महिला दिवस पर राजस्थान सरकार का तोहफा: 8 मार्च को रोडवेज बसों में महिलाएं कर सकेंगी 'निशुल्क' यात्रा

Update: 2026-03-06 18:20 GMT


 भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 8 मार्च को राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं के लिए रोडवेज बसों में सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य सरकार ने महिलाओं को सम्मान देते हुए निशुल्क यात्रा की सौगात देने का निर्णय लिया है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राजस्थान रोडवेज प्रशासन द्वारा अगले एक-दो दिन में इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

साधारण से लेकर सेमी डीलक्स बसों में मिलेगी छूट

रोडवेज प्रशासन के अनुसार, यह सुविधा प्रदेश की सीमा के भीतर चलने वाली रोडवेज की साधारण (Ordinary), एक्सप्रेस (Express) और सेमी डीलक्स (Semi-Deluxe) बसों में उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा का लाभ प्रदेश की सभी महिलाएं और बालिकाएं 8 मार्च को रात 12 बजे तक उठा सकेंगी।

टिकट लेना होगा अनिवार्य, पर किराया रहेगा शून्य

निशुल्क यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को कंडक्टर से टिकट तो लेना होगा, लेकिन इसके लिए कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। टिकट जारी करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड रखना और दुर्घटना बीमा जैसी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस घोषणा के बाद रोडवेज डिपो स्तर पर अतिरिक्त बसों और सुगम प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि महिला दिवस पर भीड़भाड़ के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News

RTE एडमिशन: अभिभावकों को बड़ी राहत,: अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 12 को निकलेगी लॉटरी