पोटला में साक्षरता कार्यक्रम द्वारा कला जत्था की प्रस्तुति

Update: 2026-03-06 15:40 GMT



गंगापुर ( दिनेश लक्षकार)

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कला जत्था के कलाकारों ने ग्राम पोटलां में वातावरण निर्माण गतिविधियों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। ब्लॉक काॅर्डिनेटर शिव कुमार माली ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के विस्तृत उद्देश्यों के बारे में बताते हुए उल्लास एप पर निरक्षरों का रजिस्ट्रेशन करने,अक्षर ज्ञान से आगे बढ़कर वित्तीय साक्षरता,साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूकता और केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं की जानकारियों के लिए साक्षरता के महत्व से ग्राम वासियों को अवगत कराते हुए आगामी 15 मार्च को आयोजित नवभारत साक्षरता परीक्षा के बारे में विस्तृत चर्चा की।

कला जत्था के कलाकारों श्याम लाल अहीर, बहादुर बंजारा, सत्यनारायण पाराशर, रोहित भाटिया ने लोकगीतों और लघु नाटकों से शमां बांध कर दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़ा। राष्ट्रीय कवि बद्री बसंत ने कला जत्था के कलाकारों का स्वागत कर कार्यक्रम का संचालन किया।

Similar News

RTE एडमिशन: अभिभावकों को बड़ी राहत,: अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 12 को निकलेगी लॉटरी