ग्रीनवैली विद्यार्थियों ने "बिना आग जलाये" खाना तैयार किया

Update: 2026-02-09 08:47 GMT

भीलवाड़ा। ग्रीनवैली विद्यालय द्वारा "FIRE LESS COOKING" रचनात्मक क्रियाकलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग से भाग लिया l

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने "बिना आग जलाये" खाना तैयार किया, इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के ताजे फल ,सलाद, अंकुरित दानों ,सैंडविच, स्मूदी, स्वास्थ्य वर्धक एवं पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थ बनाए l

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार से खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ सजावट की और उन्हें बनाने की रेसिपी का "व्याख्यान शैली" से अनुमोदन किया, साथ ही अट्रैक्टिव नाम से "फायरलेस रेसिपी "को संबोधित किया l

कार्यक्रम द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता,समय प्रबंधन,मनोरंजन एवं मानसिक शांति आदि गुणों का विकास हुआ lविद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिलाl

निर्णायक मंडल द्वारा "स्वादिष्ट एवं सजावटी" व्यंजनों के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता का चयन किया गया l

अंत में विद्यालय निदेशक महोदय डॉ. दिवजोत भाटिया ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और बताया कि यह रचनात्मक क्रियाकलाप उनके मानसिक ,शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं, जो उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होती हैं जो उनके जीवन को उन्नत, प्रगतिशील एवं गतिशील बनाती है ,साथ ही उन्होंने बताया कि नए सत्र (2026-27) के लिए कक्षा प्लेवे से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l

Tags:    

Similar News